आइएँ जानते है क्या है UEFA यूरोपियन चैम्पियनशीप | What is a UEFA EURO Championship in Hindi

 यूँ तो हमारे देश में फुटबॉल की दीवानगी बहुत ज्यादा है. हमारे अपने देश के फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री फुटबॉल के एक लेजेंड खिलाड़ी है.

What is a UEFA EURO Championship in Hindi

यूरोपीय चैम्पियनशिप,जो औपचारिक रूप से यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता है,जिसे सॉकर(फुटबॉल) में यूरो भी कहा जाता है. यूरोपीय फुटबॉल यूईएफए के सदस्य देशों के बीच आयोजित होनेवाली एक चतुष्कोणीय प्रतियोगिता है. फुटबॉल के खेल में फुटबॉल विश्वकप के बाद यूरोपीय चैम्पियनशिप की लोकप्रियता और महत्वता दूसरे स्थान पर है.

१९६० में पहली बार यूरोपीय चैम्पियनशिप( तब यह यूरोपीय राष्ट्र कप के रूप में जाना जाता था)का फाइनल खेला गया था,जो की १७ देशों के बीच दो साल की प्रारंभिक प्रतियोगिताओं के बाद हुआ था. १९६० में शुरू हुए इस चैम्पियनशिप के फाइनल में ૪ टीमों का समावेश था, लेकिन १९८० में इसका विस्तार ८ टीमों में और १९९६ में इस टूर्नामेंट में १६ टीमों का विस्तार हुआ और १६ टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post