बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बनानेवाली अभिनेत्री आलिया भट्ट अब हॉलीवुड में भी उड़ान भरने के लिए तैयार है. आलिया फिल्म "हार्ट ऑफ स्टोन" नामक फिल्म से अपनी हॉलीवुड की पारी शुरू करने जा रही है.
यह फिल्म की कहानी Rachel Stone (Gadot) के इर्द-गिर्द घुमती है,जो की एक जासूस होने के साथ ही Charter की एक खुफिया सदस्य भी है,जो एक गुप्त संघटन है और एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है.
आलिया भट्ट को हॉलीवुड में काम करते देखने का इंतजार खत्म हुआ. आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म "हार्ट ऑफ स्टोन" का ट्रेलर लॉंच हो चुका है. यह फिल्म Rachel Stone (Gadot) के जीवन के इर्द-गिर्द घुमती है. स्टोन एक बेहद कुशल जासूस है और साथ ही वह एक ऐसे गुप्त संगठन के लिए काम करती है जो वैश्विक सुरक्षा में खलल डालनेवाले संभावित खतरों को एक उन्नत टेक्नोलॉजी के द्वारा विफल करती है. स्टोन एक अभुतपूर्व फील्ड एजेंट है,जो अपने मिशन से जुड़े रहते है और किसी पर भी भरोसा नहीं करते है. आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक हैकर किया धवन का रोल निभाया है.
वेराइटी के एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा,"यह मेरा पहला इंग्लिश मूवी का अनुभव था और मैं पहली बार किसी इंग्लिश मूवी में काम कर रही हूँ वो भी एक एक्शन फिल्म में. इस मूवी की शूटिंग के दौरान ही प्रेंग्नेंसी की हालत में मैनें इस फिल्म की शूटिंग की थी,लेकिन उन्होनें इस काम को मेरे लिए बहुत आसान,आरामदायक और सहज बना दिया था. यह एक ऐसा अनुभव है जो मैं कभी नहीं भूलूँगी क्योंकि यह मेरे लिए बेहद खुबसूरत था. "हार्ट ऑफ स्टोन" ११ अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Heart of Stone Hollywood film & Alia Bhatt in Hindi
