IBPS Clerk Vacancy के लिए हजारों पदों पर नियुक्ति के लिए भर्तियाँ करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. १ जुलाई २०२३ से ibps.in व ibpsonline.ibps.in पर ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन प्रक्रिया के लिए दिया हुआ लिंक अब एक्टिवेट हो चुका है. IBPS इन भर्तियों के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के ६ हजार पदों को भरेगा. आवेदन भरने की प्रक्रिया की अंतिम तारीख २१ जुलाई २०२३ होगी. IBPS क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त/सितंबर २०२३ में होगा इस परीक्षा में पास होनेवाले प्रतिभागियों को ही मेन्स एग्जाम के लिए चुना जाएँगा. अक्टूबर २०२३ में मेन्स परीक्षा का आयोजन होगा.
आइएँ जानते है इस परीक्षा से जुड़ी १० महत्वपूर्ण बातें
१. आयुसीमा व योग्यता | IBPS Clerk Vacancy 2023 age limit and eligibility
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग ले सकता है और इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयुसीमा २० वर्ष और अधिकतम २८ वर्ष है.
एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में पाँच वर्ष की छूट मिलेगी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम तीन वर्ष की छूट मिलेगी.
२. किन बैंकों में भर्ती होगी ? | IBPS Clerk Vacancy 2023 banks
इन पदों की नियुक्ति बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,पंजाब नेशनल बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक,यूको बैंक,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,इंडियन बैंक,बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एन्ड सिंध बैंक में होगी.
३. राज्य अनुसार पदों का विवरण | IBPS Clerk Vacancy 2023 seats as per state
आंध्र प्रदेश - ७७ पद
अरूणाचल प्रदेश - ०६ पद
असम - ७७ पद
बिहार - २१० पद
चंडीगढ़ - ०६ पद
छत्तीसगढ़ - ८૪ पद
दादर और नगर/दमन और दीव - ०८ पद
दिल्ली - २३૪ पद
गोवा - ३६ पद
गुजरात - २३९ पद
हरियाणा - १७૪ पद
हिमाचल प्रदेश - ८१
जम्मू कश्मीर - १૪ पद
झारखंड - ५२ पद
कर्नाटक - ८८ पद
केरल - ५२ पद
मध्यप्रदेश - ३९३ पद
महाराष्ट्र - ५२८ पद
मणिपुर - १० पद
मेघालय - ०१ पद
मिज़ोरम - ०१ पद
नागालैंड - ०३ पद
उड़ीसा - ५७ पद
पंजाब - ३२१ पद
राजस्थान - १६९ पद
तामिलनाडु - १૪२ पद
तेलंगाना - २७ पद
त्रिपुरा - १५ पद
उत्तर प्रदेश - ६७૪ पद
उत्तराखण्ड - २६ पद
पश्चिम बंगाल - २૪१ पद
૪.एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया - ऑनलाईन प्रीलिम्स परीक्षा |IBPS Clerk Vacancy 2023 exam pattern selection proccess
प्रीलिम्स परीक्षा में एक घंटे में १०० नंबर के १०० प्रश्नों के जवाब देने होंगे. इंग्लिश लेंग्वेज के ३० नंबर के ३० प्रश्न,रीजनिंग के ३५ नंबर के ३५ प्रश्न,न्युमेरिकल एबिलिटी के ३५ नंबर के ३५ प्रश्नों के जवाब देने होंगे.
५.मेन्स एग्जाम पैटर्न
मेन्स एग्जाम में १६० मिनट की परीक्षा में २०० नंबर के १९० प्रश्न पूछे जाएँगे. जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से ५० नंबर के ५० प्रश्न,जनरल इंग्लिश से ૪० नंबर के ૪० प्रश्न,क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट से ५० नंबर के ५० प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से ६० नंबर के ५० प्रश्न आएँगें.
६. नेगेटिव मार्किंग | IBPS Clerk Vacancy 2023 negative marking
प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ०.२५ मार्क्स कटेगे.
७. फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनेगी.
८. जिस राज्य के लिए परीक्षार्थी आवेदन भर रहा है,उसे उस राज्य के बाहर का भी परीक्षा केंद्र अलॉट किया जा सकता है.
९. IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए कैसे आवेदन करे? | IBPS Clerk Vacancy 2023 registration proccess
स्टेप १ - सबसे पहले ibps.in पर जाएँ
स्टेप २ - फिर Click Here To Apply For 'CPR Clerk - XIII' पर क्लिक करे.
स्टेप ३ - अब होमपेज पर दिखाए जानेवाले Click Here For New Registeration पर क्लिक करे.
स्टेप ૪ - अब अपनी फोटोग्राफ,हस्ताक्षर,बाएँ अगूँठे का निशान अपलोड करे.
स्टेप ५ - परीक्षा के लिए सुनियोजित आवेदन फीस का भुगतान करे.
स्टेप ६ - फॉर्म सबमिट करे.
१०. IBPS Clerk Recruitment के लिए निम्न तारिखों को याद रखे |IBPS Clerk Vacancy 2023 date
ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन :- ०१/०७/२०२३ से २१/०७/२०२३
मुख्य ऑनलाईन परीक्षा :- अक्टूबर २०२३
प्रोविजनल अलॉटमेंट - अप्रैल २०२૪
