हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प के संयुक्त प्रयास से भारत के लिए बनाई गई X-400 बाइक का हुआ लॉन्च | In India launch X 440 Bike by Hero MotoCorp and Harley-Davidson

 भारतीय बाइक प्रेमियों को अपनी मनपसंद बाइक चुनने के लिए एक और विकल्प मिल गया है. हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प के संयुक्त प्रयास से बनाई गई बाइक X-400 लॉन्च हो गई है. Hero Center for Innovation and Technology के एक समारोह में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजल और हार्ले डेविडसन कंपनी के सीईओ जोचेन ज़िट्ज़ द्वारा इसका अनावरण किया गया है.


सोमवार को हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से भारतीयों के लिए विकसित की गई प्रीमियम X- 400 बाइक लॉन्च की गई. इस बाइक का निर्माण हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प ने मिलकर किया है.


हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन व हार्ले डेविडसन के सीईओ द्वारा इसका अनावरण किया गया है.


हीरो मोटोकॉर्प ने अपने बयान में कहा है कि यह बाइक X-400 हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प द्वारा निर्मित पहली 400 cc बाइक है,जो भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है. इस प्रीमियम बाइक का निर्माण राजस्थान के नीमराणा स्थित कंपनी गार्डन फैक्टरी में किया जाएंगा.


इस नई लॉन्च बाइक के ३ वेरिएंट उपलब्ध होंगे - डेनिम,विविड और एस वेरिएंट. देशभर में हार्ले डेविडसन डीलर नेटवर्क पर यह बाइक लगभग इस मूल्य में उपलब्ध होगी. डेनिम वेरिएंट २.२९ लाख रूपये,विविड वेरिएंट २.૪९ लाख रूपये और एस वेरिएंट २.६९ रूपये पर उपलब्ध होगी.


हार्ले डेविडसन X 400 बिल्कुल नए 440 cc ऑयल कूल्ड,लॉन्ग स्ट्रोक BSVI(OBD) और E-20 अनुरूप इंजन द्वारा संचालित बाइक है. यह हीरो मोटोकॉर्प का पहला अनुभव है. हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने अपने बयान में कहा," इस बाइक का इंजन २७ बीएचपी के सबसे सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के पावर आउटपुट के साथ-साथ ३८ एनएम के सर्वश्रेष्ठ इन-क्लास अधिकतम टॉर्क को उत्पन्न करता है." सटीक नियंत्रण प्रदान करने के लिए इंजन एक सहायक और स्लिपर क्लच के साथ आता है.



हीरो कंपनी के चेयरमैन मुंजाल ने लॉन्च के दौरान कहा, यह हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प का लक्ष्य भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए एक अद्वितीय मूल्य प्रस्ताव तैयार करना और बाइक के शौकीन लोगों की एक विशेष श्रृँखला को लक्षित करना है.



हार्ले डेविडसन कंपनी के सीईओ ज़िट्ज का कहना है कि यह हमारी कंपनी के लिए भारत में एक नए अध्याय की शुरूआत है.हम हीरो मोटोकॉर्प के साथ की गई इस साझेदारी के लिए बेहद उत्साहित है.


Post a Comment

Previous Post Next Post