स्मार्टफोन ब्रैंड Realme ने अपनी C series श्रृँखला का विस्तार करते हुए Realme C53 फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बेहद किफायती फोन है जिसकी शुरूआती कीमत केवल ९,९९९ रू. है. 5000 mAh बैटरी के साथ ही 108MP का मुख्य कैमरा इस फोन को सबसे विशेष बनाता है.
Realme C53 की कीमत और उपलब्धता
Realme C53 दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध है. 4GB+128 GB वाले वेरिएंट की कीमत तकरीबन ९,९९९ रू. है और 6GB+64GB वाले वेरिएंट की कीमत १०,००० रू. के करीब अनुमानित है.
यह फोन जल्द ही Realme India की वेबसाइट, Flipkart और Offline Retail Store पर उपलब्ध होगा. २६ जुलाई को १२ बजे से इस फोन पर सेल मिलेगी. उपभोक्ता शुरूआती ऑफर के रूप में इस फोन पर १,००० रू. की छूट भी पा सकते है.
Realme C53 की विशेषता
Realme C53 6.74 इंच 90Hz के डिस्प्ले के साथ आता है. इसकी स्क्रीन 180Hz का Touch Sampling Rate प्रदान करती है. यह फोन Octa-Core Chipset द्वारा संचालित है.
Realme के इस नए फोन में ३ बैक कैमरे है. यह 108MP के अल्ट्रा क्लियर कैमरे से युक्त है.
सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C53 में 8MP का AI Selfie Camera है. इस फोन में ब्यूटी मोड,एचडीआर,फेस-रिकग्निशन,पोर्ट्रेट मोड और फिल्टर जैसे विशेष कैमरा फीचर्स है.
Realme C53 में 5000mAh की बैटरी है,जो १८ वॉट के क्विक चार्जर को सपोर्ट करती है. इस फोन में दो नैनो कार्ड स्लॉट और एक माइक्रो एसडी स्लॉट है. Realme C53 में २ कलर वेरिएंट चैंपियन गोल्ड और चैंपियन ब्लैक उपलब्ध है.