७९ वर्ष की उम्र में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का निधन हो गया है.
काँग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी जिनका कैंसर का उपचार जारी था,उन्होंने १८ जुलाई को सुबह बैंगलोर के अस्पताल में अपनी अंतिम श्वास ली.
फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके बेटे चांडी ओमान ने इस खबर की पुष्टि की.
चांडी कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लंबे समय तक विधायक और बेहद लोकप्रिय सार्वजनिक व्यक्ति थे , चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे.
चांडी अपने पीछे पत्नी मरियम्मा ओमन और बच्चों अचु ओमन, मारिया ओमन और चांडी ओमन को छोड़ गए है.
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने निधन पर शोक व्यक्त किया.
Tags:
Society
