शुक्रवार को BCCI ने एशियन गेम्स २०२३ के लिए अपनी १५ सदस्यीय क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है. एशियन गेम्स २०२३ का आयोजन चीन के Hangzhou में होगा,जो २३ सितंबर से ८ अक्टूबर तक होनेवाला है.
एशियन गेम्स २०२३ में T20 फॉरमेट में पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता २८ सितंबर से शुरू होकर ८ अक्टूबर तक होगी. सभी मैच Zhejiang University of Technology Pingfeng क्रिकेट फील्ड पर खेले जाएँगे.
५ अक्टूबर को भारत में शुरू होनेवाले ODI World Cup को ध्यान में रखते हुए भारत बिना रोहित शर्मा,विराट कोहली और अन्य नियमित खिलाड़ियों के ही एशियन गेम्स में प्रदर्शन करने के लिए उतरेगा.
Hangzhou गेम्स के लिए जानेवाली टीम में अधिकतर उन युवा खिलाड़ियों का समावेश है,जिन्होनें IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलनेवाले २६ वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ एशियन गेम्स २०२३ में इस युवा टीम की कप्तानी करेगें.
IPL 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेलकर सबसे ज्यादा विकेट लेनेवाले बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इस टीम में शामिल किया गया है.
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में अपना डेब्यू कर शतक बनानेवाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जैस्वाल को भी इस टीम में जगह मिली है.
रिंकु सिंह,जिन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उम्दा प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थी,उन्हें भी पहली बार भारत की ओर से खेलने के लिए Call up अर्जित किया है.
भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपनी महिला और पुरूष दोनों टीम की घोषणा की है.
एशियन गेम्स में क्रिकेट पहले भी दो बार Guangzhou 2010 और Incheon 2014 में खेला जा चुका है. पहले Edition में बांग्लादेश ने अपनी जीत दर्ज करवाई थी जबकि श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है. अफ़ग़ानिस्तान दोनों ही बार रनर-अप रहा है.
यह दूसरी बार है जब पुरूष क्रिकेट टीन किसी Multi-sport event में भाग लेगी. भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम ने १९९८ में Kuala Lumpur में Commonwealth Games में ५० ओवर फॉरमेट में क्रिकेट खेला था. हालांकि उन मैचों को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया और उन्हें A Games सूची में शामिल किया गया.
