Netweb Technologies IPO | Netweb Technologies IPO details in hindi

Netweb Technologies IPO : नेटवेब टेक्नोलॉजी इंडिया जो एक कम्प्यूटिंग समाधान प्रदाता कंपनी है,उस IPO की १७ जुलाई से सार्वजनिक सदस्यता शुरू होनेवाली है. यह IPO मात्र ३ दिन सदस्यता के लिए खुलेगा और १९ जुलाई को बंद भी हो जाएँगा.

नेटवेब टेक्नोलॉजी ipo


Netweb Technolgies IPO २०६ करोड़ रू.के फ्रेश शेयर इश्यू करेगा और अपने प्रमोटरों और शेयरधारकों के लिए ८५ लाख शेयर तक की ब्रिकी शामिल करेगा.


कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम के लिए अपने शेयर्स का मूल्य ૪७५-५०० रू. प्रति शेयर निर्धारित किया है. ऊँचा मूल्य तय करके कंपनी IPO के माध्यम से ६३१ करोड़ रू. जुटाने की उम्मीद कर रही है. 


सार्वजनिक पेशकश के बाद,नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयर २७ जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE की लिस्ट में शामिल होगें. नेटवेब टेक्नोलॉजी IPO का आवंटन २૪ जुलाई से शुरू होगा. 


Newtab Technologies IPO का Subscription Status 


नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस (एचसीएस) में विशेषज्ञता रखती है और आईटी, आईटी-सक्षम सेवाओं, मनोरंजन, मीडिया, बीएफएसआई, राष्ट्रीय डेटा केंद्रों और सरकारी संस्थाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है.


कंपनी ने LG Family Trust,Anupamaa Kishore Patil और अन्य मुख्य संस्थागत निवेशकों से ५०० रू. प्रति शेयर के मूल्य पर Pre-IPO Placement से ५१ करोड़ रू. जुटाएँ है. 


FY23 में कंपनी का revenue सालाना ८०% बढ़कर ૪૪५ करोड़ रू. हो गया,जबकि पिछले वर्ष यह २૪७ करोड़ रू. था. इसी समय में इसका Net Profit २२.५ करोड़ रू. से दुगुना होकर ૪७ करोड़ रू. हो गया.


Netweb Technologies IPO GMP 

Market Observers के अनुसार, नेटवेब टेक्नोलॉजी IPO GMP आज, या ग्रे मार्केट प्रीमियम प्रति शेयर ३६५ रू. है. 


IPO Price और GMP को ध्यान में रखते हुए, नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयर एक्सचेंजों पर ८६५ रू. प्रति शेयर होने की उम्मीद है, जो ७३% के प्रीमियम पर है.


Netweb Technologies IPO में आपको Subscription लेना चाहिए ?

अधिकांश विश्लेषकों ने नेटवेब टेक्नोलॉजी IPO व्यावसायिक क्षमता,आय वृद्धि और उचित मूल्यांकन को देखते हुए इसे सब्सक्राइब करने का सूझाव दिया है.


Post a Comment

Previous Post Next Post