The Indian Space Research Organization (ISRO) ने बुधवार को सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में अपने नए भारी लिफ्ट लॉन्च वाहन एलवीएम ३ के साथ चंद्रयान ३ अंतरिक्ष यान युक्त एनकैप्सुलेटेड असेंबली को जोड़ा है.
३ चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और अंतरिक्ष में घूमने में शुरू से अंत तक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान २ का Extended Mission है.
ISRO ने आधिकारिक रूप से कहा चंद्रयान ३ मिशन १३ जुलाई से १९ जुलाई के बीच में लॉन्च किया जाएँगा. हमारा लक्ष्य १३ जुलाई तक चंद्रयान ३ को लॉन्च करना है. चंद्रयान ३ मिशन चंद्रमा पर थर्मोफीजिकल गुणों, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और लैंडिंग के स्थान के आसपास के क्षेत्र का परीक्षण करने के लिए उपयोग में आनेवाले उपकरणों को ले जाने का कार्य करता है.
इस साल मार्च में चंद्रयान ३ अंतरिक्ष यान ने आवश्यक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया . जिससे इस अंतरिक्ष यान को अपने प्रक्षेपण के दौरान होनेवाले कठोर कंपन को सहन करने की क्षमता की पुष्टि की गई.
