IIT Delhi से इंजीनियरिंग और UPSC CSE परीक्षा की पास, आइएँ जानते है IAS दिव्या मित्तल की सफलता का सूत्र | success formula of IAS Divya Mittal.

 IIT Delhi से इंजीनियरिंग करने के बाद,देश की सेवा में कार्यरत होने के लिए पास की UPSC CSE परीक्षा, आइएँ जानते है IAS दिव्या मित्तल की सफलता का सूत्र

success formula of IAS Divya Mittal

भारत के विभिन्‍न IAS Officers में से एक है दिव्या मित्तल,इनकी विशेष बात यह है कि इन्होनें सबसे पहले IIT Delhi से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होनें IIM Banglore से MBA किया और दो बार UPSC Civil Service Exam क्रैक किया.

हरियाणा के रेवाड़ी में जन्मी दिव्या ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद दिव्या शादी कर अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई. शायद अपने देश की सेवा करने का जज्बा ही था जो उन्हें लाखों की नौकरी में भी वह संतुष्टि नहीं मिली जो उन्हें देश की सेवा कर मिली. सबसे पहले उनके पति गगनदीप ने UPSC की परीक्षा पास की फिर २०१२ में दिव्या ने भी UPSC Civil Service परीक्षा पास की. दिव्या सोशल मीडिया के माध्यम से IAS/IPS परीक्षा देने वाले छात्रों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहती है.



आइएँ जानते है किस सक्सेस मंत्र को अपनाकर दिव्या ने सफलता प्राप्त की 


१. ऐसा चुनौतीपूर्ण काम करे जिसे करने से आपके अंदर का असफलता का भय समाप्त हो जाएँ. ऐसा काम करे जो चुनौतीपूर्ण हो और जिसमें सफलता मिलना काफी मुश्किल लगे. एक बार हारने पर आपके मन से हार का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाएँगा.



२. सबसे पहले सबसे बुरी परिस्थिति के बारे में सोचें. दिव्या बताती है कि उनकी एक बैचमेट परीक्षा में असफल होने और परीक्षा पूरी न कर पाने के डर से IIM से MBA छोड़ना चाहती थी. सबसे खराब परिस्थिति में ज्यादा से ज्यादा यह होता कि वो परीक्षा में फेल हो जाती लेकिन फिर भी उसने कोशिश की और परीक्षा में पास हो गई. किसी भी कोशिश को अधूरा छोड़ना फेल होने के समान होता है, इसीलिए हमें कोशिश करते रहना चाहिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post