सॉकर जिसे आम भाषा में फुटबॉल कहा जाता है. यूँ तो फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है,इसके साथ सभी के जज्बात भी जुड़े होते है. क्रिकेट की ही तरह फुटबॉल की दीवानगी भी देखने मिलती है. FIFA WorldCom, UEFA Euro ऐसी चैम्पियनशिप है जो आपको बिना फुटबॉल लवर हुए भी अपनी ओर आकर्षित करती है. भारत में फुटबॉल प्रेमियों की संख्या में कोई कमी नहीं है. कौन सा प्लेयर बेस्ट फुटबॉल प्लेयर है ये तो कॉलेज में भी चर्चा का विषय रहता है. फुटबॉल के महत्वपूर्ण मैचों को देखने के लिए तो रातभर जागना भी मंजूर होता है. लेकिन दुर्भाग्यवश भारत में फुटबॉल की इतनी दीवानगी होने के बावजूद हमारा ध्यान कभी हमारे खुदके देश के फुटबॉल प्लेयर्स पर नहीं जाता. भारत की जनसंख्या १.५ बिलियन होने के बाद भी भारतीय फुटबॉल टीम के मुकाबलों में दर्शकों की संख्या काफी कम होती है. किसी भी फुटबॉल लवर से आप मात्र पाँच भारतीय फुटबॉल प्लेयर के नाम पूँछ लीजिए,वो यह बताने में भी असमर्थ रहेंगे. सालों से भारतीय फुटबॉल की यही दशा रही है.
लेकिन समय के साथ यह परिस्थिति भी बदलती जा रही है और इस बदलाव में सबसे अहम भूमिका इंडियन सुपरलीग ने निभाई है. इस चैम्पियनशिप के कारण भारतीय फुटबॉलरों को भी अब पहचान मिलना शुरू हो गई है. सुनील छेत्री,गुरप्रीत सिंह संधू और संदेश झिंगण जैसे नामों को हर घर में पहचाना जाने लगा है.
South Asian Football Fedaration Championship के फाइनल में कुवैत की टीम को बैंगलोर के श्री कंटाविरा स्टेडियम में हराने के बाद भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है. तो आइएँ जानते है २०२३ में भारत के टॉप १० फुटबॉल प्लेयर्स के बारे में :-
१. सुनील छेत्री
भारतीय फुटबॉल में G.O.A.T (Greatest of All the Time) प्लेयर के नाम से अमिट पहचान बना चुके सुनील छेत्री किसी परिचय के मौहताज नहीं है. ३८ वर्षीय छेत्री भारतीय फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में से एक है. भारतीय फुटबॉल जगत में सुनील छेत्री काफी लोकप्रिय है.
२०१२ से भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी की कमान संभालनेवाले सुनील को 'Captain Fantastic' की उपाधि प्राप्त है. उनकी अगुवाई में भारतीय फुटबॉल टीम ने काफी सारी चैम्पियनशिप में अपनी जीत दर्ज करवाई है.
भारतीय फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक गोल्स करनेवाले प्लेयर होने के साथ ही सुनील अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक ९२ गोल्स करके वर्ल्ड रेकिंग में तीसरे स्थान पर है. मशहूर फुटबॉल प्लेयर्स की लिस्ट में जहाँ रोनाल्डो १२३ गोल्स करके प्रथम स्थान,मैस्सी १०३ गोल्स करके दूसरे स्थान और छेत्री ९२ गोल्स करके तीसरे स्थान पर है.
खेल में अपने सर्वोत्तम परफॉर्मेंस के साथ ही छेत्री भारत के गौरवान्वित 'खेल रत्न' से सम्मानित खिलाड़ी है. उन्होनें २०१९ में भारत का चौथा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मानित अवॉर्ड 'पद्म श्री' प्राप्त किया है.
२. गुरप्रीत सिंह संधू
भारत के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नाम गुरप्रीत सिंह संधू का भी है,जो फुटबॉल में एक गोलकीपर की भूमिका निभाते है. इंडियन सुपरलीग में संधू बैंगलुरू एफसी टीम से खेलते है.
फुटबॉल में गोलकीपर की सबसे अहम भूमिका होती है गोल्स बचाना और इस भूमिका को संधू ने बखूबी निभाया है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल्स बचानेवाले खिलाड़ी है.
संधू ने भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी भी संभाली है और उनकी कप्तानी में भारत ने ૪-१ के स्कोर से Puerto Rico के खिलाफ मैच जीता है.
गुरप्रीत फुटबॉल के सबसे चर्चित चैम्पियनशिप UEFA Euro Cup Championship में भाग लेने वाले एकलौते भारतीय खिलाड़ी है.
३. संदेश झिंगण
यदि आप २०२३ के बेस्ट फुटबॉल प्लेयर्स की लिस्ट बनाते है तो संदेश झिंगण एक ऐसा नाम है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते है. संदेश भारतीय फुटबॉल दल में डिफेंडर की भूमिका निभाते है.
२०१૪ में इंडियन सुपरलीग में संदीप ने पर्दापण किया था. संदिप इंडियन सुपरलीग में 'केरला ब्लासटर्स' टीम की ओर से खेलते है.
૪. अनवर अली
मात्र २२ साल की उम्र में अनवर अली भारतीय फुटबॉल दल का प्रतिनिधित्व करनेवाले सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. २३ मार्च २०२३ में बेलारूस के खिलाफ खेले जानेवाले अंतर्राष्ट्रीय मैच में इस खिलाड़ी ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. इंडियन सुपरलीग में अनवर 'गोवा एफसी' की ओर से मैच खेलते है.
५. प्रीतम कोटाल
कोलकाता से आनेवाले प्लेयर प्रीतम कोटाल भारतीय फुटबॉल टीम में एक डिफेंडर की भूमिका निभाते है.
प्रीतम को अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू दोनों मैचेस में खेलने का अनुभव है. वर्ष २०१५ में भारतीय फुटबॉल में अपना डेब्यू किया.
६. रॉलिन बोर्गेस
शायद रॉलिन को बाकी प्लेयर्स की तरह पहचान ना मिली हो,लेकिन रॉलिन इंडियन फुटबॉल में सबसे लंबे समय से फुटबॉल खेलनेवाले प्लेयर्स में से एक है. ३१ वर्षीय इस गोवा के खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग की संख्या थोड़ी कम है लेकिन इन्हें अंतर्राष्ट्रीय और घरेलु मैचेस में खेलकर ट्रॉफी जीतने का अनुभव बहुत है.
७.अनिरूद्ध थापा
पिछले कुल सालों से अनिरुद्ध थापा भारतीय फुटबॉल टीम से खेलनेवाले एक रेग्युलर प्लेयर है. वर्ष २०१७ में अपना अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में डेब्यू करनेवाले अनिरुद्ध ने दो ट्राई-नैशन सीरिज और दो अंतर्राष्ट्रीय कप टाइटल्स जीती है.
८.बिपिन सिंह
बिपिन सिंह ने २०२३ में ओमान के खिलाफ खेले जानेवाले मैच से अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. २८ वर्षीय बिपिन भारतीय फुटबॉल दल में विंगर की भुमिका अदा करते है,जो ट्राई नैशन सीरीज़ में जीत की मुख्य वजह रही.
९.उदन्त सिंह कुमाँ
वर्तमान में उदन्त सिंह भारतीय फुटबॉल दल के अटैकिंग लाइन के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. उदन्त ने २०१६ में ईरान के खिलाफ खेले गए मैच से अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. उदन्त ने भारतीय दल का हिस्सा बनकर अब तक ३ अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी जीती है. पिछले एक दशक से उदन्त इंडियन सुपरलीग में बैंगलुरू एफसी टीम का हिस्सा है.
१०. लल्लियानज़ुआला चांग्ते
चांग्ते पिछले काफी समय से फुटबॉल खेल रहे है लेकिन उन्हें पहचान कुछ समय पहले ही मिली है. २६ वर्षीय चांग्ते सबसे तेज भारतीय अटैकिंग विंगर्स है. इंडियन सुपरलीग २०१७ में चांग्ते ने ३५.८ किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ लियोनेल मैस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया. उनके प्रभावशाली स्पीड के कारण उन्हें 'मिजो फ्लैश' के नाम से भी जाना जाता है. चांग्ते को वर्ष २०२२-२३ में AIFF Men's Player of the Year अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
