सैमसंग हमेशा से एक विश्वसनीय Android मोबाइल प्रदान करनेवाली एक दुर्लभ कंपनी है. अपनी इसी श्रृँखला को आगे बढ़ाते हुए सैमसंग अपनी M Series का एक नया मोबाइल M34 5G लॉन्च करनेवाले है.
हाइलाइट्स | Samsung Galaxy M34 5G highlights
* M34 में 6000mAh की बैटरी है.
* यह मोबाइल फोन सैमसंग Exynos 1280 SoC द्वारा Powered है.
* M34 में सैमसंग चार साल तक के Android अपडेट देने का वादा करता है.
सैमसंग ने अपनी स्मार्टफोन श्रृँखला में एक बिल्कुल नया मोबाइल फोन लॉन्च करने जा रहा है,जिसकी शुरूआती कीमत २०,००० से कम होगी. यह स्मार्टफोन है Samsung Galaxy M34. इस फोन का मुख्य आकर्षण यह है कि ये एक ऑप्टिकली स्थिर मुख्य कैमरा, बेहतर डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ देनेवाला फोन है. Samsung Galaxy M34 के दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है. एक वेरिएंट में 6GB RAM और 128 GB की External Storage का कॉन्फ़िगरेशन है जिसकी कीमत १६,९९९ है और दूसरे वेरिएंट में 8GB RAM और 128 GB की External Storage का कॉन्फ़िगरेशन है जिसकी कीमत १८,९९९ है. सैमसंग के मुताबिक यह कीमत इसकी निर्धारित कीमत नहीं है,यह मात्र शुरूआती कीमत है जिनमें बैंक ऑफर्स भी शामिल है.
आइएँ जानते है कि यह फोन हमारी कितनी उम्मीदों पर खरा उतरता है. Samsung M34 भी Samsung Galaxy F54 की तरह मोटा स्मार्टफोन है,हालांकि इसकी कीमत के अनुसार इसे काफी अच्छी तरीके से बनाया गया है. इसका कैमरा मोड्यूल का डिजाइन Samsung S23 और Samsung Galaxy F54 के जैसी ही समान है. इसकी प्लास्टिक बॉडी पकड़ने में काफी आरामदायक हेै लेकिन 6000mAh बैटरी होने के कारण यह फोन वजन में थोड़ा सा भारी है. इसमें भी सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन की तरह ही Fingerprint Sensor है और साथ ही हेडफोन के लिए भी हेडफोन जैक है.
Samsung Galaxy M34 5G सैमसंग Exynos 1280 SoC द्वारा संचालित फोन है. इस फोन में फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है. सैमसंग का दावा है कि एक बार फोन चार्ज करने पर इसकी बैटरी २ दिन तक काम कर सकती है. यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
Samsung Galaxy M34 का मुख्य कैमरा ५० मेगा-पिक्सल का है जो ऑप्टिकली स्थिरता प्रदान करता है,जो इस कीमत के फोन्स में मिलना असंभव प्रतीत होता है. इसमें एक ८ मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा भी है और सेल्फी मोड के लिए इसमें १३ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
Samsung Galaxy M34 5G One UI 5.1 स्पोर्ट करता है और इसमें चार पीढ़ियों तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा सैमसंग कंपनी ने किया गया है। इतनी लंबी प्रतिबद्धता कई संभावित खरीदारों को इस फोन की ओर आकर्षित कर सकती है।
Realme Narzo 60 5G के मुकाबले Samsung Galaxy M34 5G निश्चित रूप से सबसे आकर्षक स्मार्टफोन नहीं है.
