उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के Initial Public Offering १२ जुलाई से सबस्क्रिप्शन के लिए खुलेगा.
१૪ जुलाई से यह इश्यू बंद हो जाएंगा. कंपनी के शेयर्स दोनों एक्सचेंजों पर उपलब्ध होने की भी उम्मीद की जा रही है. आइएँ जानते है इसकी १० विशेषताएँ :-
१. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का Bussiness Overview क्या है?
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का गठन २०१६ में हुआ और २०१७ में इसके Operations की प्रक्रिया शुरू हुई. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में Savings Account,Salary Account,Current Account,Recurring Account,Fixed Deposit और Lockers जैसी सुविधाएँ प्राप्त होती है. २०२३ फाइनेंशियल ईयर में SFB के बीच उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक का दूसरा सबसे बड़ा योगदान रहा. इनका कार्यक्षेत्र ग्रामीण व अर्ध-शहरीय क्षेत्रों में रहा,वर्ष २०२३ में इनके लगभग ३.५९ बिलियन उपभोक्ता रहे,जिसमें अधिकतर ग्रामीण व अर्ध-शहरीय लोगों का समावेश था.
२.उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का Industry Overview क्या है?
NBFCs के विपरीत, जो एक विशेष फोकस उत्पाद, जैसे वाहन ऋण, माइक्रोफाइनेंस ऋण या आवास वित्त के साथ क्षैतिज रूप से विस्तार करते हैं,SFBs कई Loan products के साथ-साथ Deposit products की ओर ध्यान करते हुए लंबवत और क्षैतिज रूप से विस्तार कर सकते है. फाइनेंशियल ईयर २०२३-फाइनेंशियल ईयर २०२५ के बीच में Loan Portfolio CAGR लगभग २२% तक अपेक्षित है.
३. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का Scale क्या है?
The IPO Company ने ५०० करोड़ के नए इक्विटी शेयर इश्यू करने का समझौता किया है. अभी किसी भी प्रकार की विक्री की शुरूआत नहीं हुई है.
૪.उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर्स का मूल्य क्या है?
इस बैंक के प्रत्येक शेयर की कीमत २३-२५ रू. तक निर्धारित की गई है. निवेशक न्यूनतम ६०० शेयर्स की बोली लगा सकते है.
५. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का Structure क्या है?
ऑफर का लगभग ७५% हिस्सा Qualified Institutional Buyers के लिए आरक्षित है,१५% हिस्सा Non Institutional Investors के लिए और बचा हुआ १०% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए है.
६. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा है?
मार्च २०२३ के अंत में कंपनी की कुल आय २८०૪ करोड़ रिकार्ड की गई है,जिसमें इसी समय का Net Profit ૪०૪ करोड़ रहा.
७. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक IPO का Object क्या है?
नए इश्यू शेयर से प्राप्त आय का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ऋणदाताओं के Tier 1 पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा.
८. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का वर्तमान में GMP क्या है?
मार्केट के आकलन के अनुसार वर्तमान में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का GMP तकरीबन १૪ रू. प्रति शेयर रहा.
९. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का Loan Portfolio Growth क्या है?
उत्कर्ष बैंक ने वित्तीय वर्ष २०१९ से २०२३ के बीच छोटे फाइनेंस बैंकों में तीसरी सबसे तेज Gross Loan Portfolio वृद्धि दर्ज की है.
१०. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए Book Running Managers कौन है?
ICICI Securities और Kotak Mahindra Capital Company इस शेयर इश्यू के लिए Book Running Lead Managers है.
